फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार सदस्यी टीम ने की अंदरग्राउंड केबिल की जांच

चार सदस्यी टीम ने की अंदरग्राउंड केबिल की जांच

Wed, 29 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
चार सदस्यी टीम ने की अंदरग्राउंड केबिल की जांच
- देर से पहुंचने के कारण अधूरी रह गई जांच
विज्ञापन

- नगरवासी व वार्ड सदस्यों ने की थी मानक के विपरीत निर्माण की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारख़ाना। मानक के विपरीत अंडर ग्राउंड केबिल की जांच करने एडीएम के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बुधवार को नगर पंचायत रामपुर कारखाना पहुंची। देर शाम हो जाने के चलते जांच पूरी नहीं हो पाई। टीम ने निर्माण स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान शिकायतकर्ता सहित नगर पंचायत के सैकड़ों की तादाद में लोग जमे रहे। सभी कार्यों की विंदुवार जांच की मांग करते रहे।

नगर पंचायत रामपुर कारखाना में 95 लाख की लागत से अंडरग्राउंड केबल बिछाने में अनियमितता की शिकायत वार्ड नंबर चार की सभासद ऊषा देवी आदि ने डीएम से की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एडीएम सीताराम गुप्त के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। इसी क्रम में बुधवार को जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। शिकायत में दर्शाए बिंदुओं की वार्डवार जांच की गई। अधिकारी जांच में सामने आ रही एक-एक खामियां नोट करते गए। पहले जांच टीम ने नगर पंचायत के स्टोर रूम का जायजा लिया। वहां पहले से दर्जनों विद्युत पोल व केबिल रखे गए थे। रामेश्वर वार्ड में चार इंच ही विद्युत केबिल मिट्टी में कर छोड़ दिया गया था। पूछताछ करने पर नगर पंचायत के कोई भी जिम्मेदार समुचित जवाब नहीं दे पा रहे थे। इस दौरान ईओ श्वेता सिंह, वार्ड सभासद ऊषा देवी, मोनू मद्धेशिया, पुरुषोत्तम नारायण, दुर्गावती देवी, राजू मद्धेशिया, सोनू, रामा जायसवाल आदि मौजूद रहे। इस बाबत एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपा जाएगा। कार्य में अनियमितता बरती गई है या नहीं अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed