फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अचानक हुई बरसात से क्रय केन्द्र का गेंहू भींगा

अचानक हुई बरसात से क्रय केन्द्र का गेंहू भींगा

Thu, 31 May 2018 10:46 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
अचानक हुई बरसात से क्रय केन्द्र का गेंहू भींगा
सलेमपुर क्रया विक्रय समिति पर बारिश से भींगा गेंहू - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं को गोदामों तक पहुंचाने में लापरवाही गुरुवार को भारी पड़ गई। सुबह अचानक हुई बारिश से क्रय केंद्र के बाहर खुले में रखा गेहूं भीग गया। आनन-फानन में तिरपाल डालकर गेहूं को ढका गया। बाद में उसे धूप में रखकर सुखाने की मशक्कत होती रही। उधर, गेहूं के उठान में सुस्ती से खरीद कार्य भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के क्रय विक्रय समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 4850 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। सभी गोदाम और बरामदे गेहूं से भर गए हैं। गेहूं रखने की जगह नहीं बची है। किसानों के दबाव पर क्रय केंद्र प्रभारी ने कुछ किसानों का गेहूं खरीदकर बाहर रखा था। इसमें कुछ बोरों को तिरपाल से ढका गया था, जबकि कुछ बोरों में गेहूं भरने के बाद सिलाई का कार्य होना था। गुरुवार की सुबह अचानक आंधी व बारिश शुरू हो गई। आनन-फानन में ऊपर से तिरपाल डाला गया। इसके बावजूद वर्षा का पानी दर्जनों बोरों के नीचे तक पहुंच गया। क्रय केंद्र प्रभारी मृत्युंजय शाही ने बताया कि गोदाम तक गेहूं पहुंचाने के लिए सिर्फ एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। इससे एक दिन की बजाय पांच दिन लग रहे हैं। दो हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी देनी पड़ रही है। अगर गेहूं एक दिन में ही गोदाम तक पहुंच जाए अतिरिक्त राशि नहीं देनी पड़ती। अब गोदाम में गेहूं रखने की जगह भी नहीं है। उठान धीमा होने से गेहूं की खरीद रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed