{"_id":"59c3f7054f1c1b9a688b5d51","slug":"21506014981-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के पास एजेंसी मालिक से लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। उधर, उपचार के बाद एजेंसी मालिक की हालत में सुधार हो गया है।
कुशीनगर के तमकुही रोड के रहने वाले मासूम अली की रामपुर कारखाना के आनंदनगर चौराहे पर बाइक की एजेंसी है। बुधवार की शाम सात बजे एजेंसी से फाजिलनगर के लिए निकले थे। दिनभर में आई रकम को उन्होंने बैग में रखकर पीठ पर टांग लिया था। वह विद्युत उपकेंद्र इमिलिया के पास पहुंचे थे कि तीन युवक रास्ते में बाइक खड़ा कर उन्हें रोक लिए थे। बैग लूटने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर रॉड से प्रहार कर घायल कर दिया था। पास के ही तीन चार घरों के लोग जब दौड़कर पहुंचे तो लुटेरे अपनी बाइक से भाग गए थे। पकड़ी वीरभद्र चौराहे के निजी अस्पताल में मासूम अली का उपचार कराया गया। उनकी तहरीर पर रामपुर कारखाना पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ लूट के प्रयास का केस दर्ज किया है। रामपुर कारखाना के प्रभारी थानेदार श्याम बिहारी का कहना है कि तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।