फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसील दिवस

तहसील दिवस

Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अफसर रुचि दिखाएं। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिले की छवि बेहतर बनें। इसके लिए जी-जान से काम करें। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को दोपहर 1.15 बजे डीएम पहुंचे। अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। बिजली विभाग के एसडीओ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। कहा कि विभागाध्यक्ष तहसील दिवस को गंभीरता से लें। जिलास्तरीय अधिकारी हर हाल में तहसील दिवस में मौजूद रहें। ऐसा नहीं होने पर अवगत जरूर कराएं। इसके बाद किसी मातहत को भेजें। ऐसा नहीं करने पर अनुशासनहीनता मानी जाएगी। इसके पूर्व एसडीएम सदर राकेश सिंह ने जन शिकायतों को सुना। तहसील दिवस पंजिका में 10.15 बजे तक शिकायत दर्ज नहीं करने पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि दूरदराज से आएं हैं लेकिन कर्मचारी शिकायत को दर्ज नहीं कर रहे हैं। सिरसिया नंबर तीन के कोमल कुमार और बैकुंठपुर के दिनेश कुमार ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में 40 मामले आए, सिर्फ राजस्व के दो मामले निस्तारित हुए।
विज्ञापन


धरने की चेतावनी पर भड़के डीएम
देवरिया। लेखपालों के धरना की चेतावनी पर डीएम सुजीत कुमार भड़क गए। सलेमपुर के लेखपाल की पिटाई के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तहसील दिवस में मंगलवार को दोपहर में डीएम सुजीत कुमार ने प्रकरण की जांच कराने के बाद कार्रवाई की बात कही। इसी बीच लेखपालों ने कहा कि आपके कहने पर संगठन ने धरना नहीं दिया... यह सुनते ही डीएम का पारा चढ़ गया। बोले, धरना-प्रदर्शन की धमकी बर्दाश्त नहीं। आप हम लोगों के परिवार के सदस्य हैं। किसी के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed