फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुद्रपुर में बाढ़ की विनाशलीला शुरू

रुद्रपुर में बाढ़ की विनाशलीला शुरू

Tue, 22 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में बाढ़ की विनाशलीला शुरू
रुद्रपुर। बाढ़ प्रभावित दोआबा के 52 गांवों पर मंगलवार की सुबह राप्ती और गोर्रा नदी का कहर टूट पड़ा। सुबह आठ बजे बेलवा के पास जमींदारी बांध कट गया। इस कारण पूरे दोआबा में कोहराम मचा है। गोरखपुर की सीमा पर स्थित जमींदारी बांध के ऊपर से पानी बहने लगा है। इस कारण करीब दो लाख की आबादी चपेट में है। लोग गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं। प्रभावित गांवों से लोग पशुओं को लेकर बंधों पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन

बांध कटने से दोआबा के गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट चुुका है। लोग गांवों में मकान खाली करने लगे हैं। गांववाले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। गोरखपुर का बरही बांध कटने से देवरिया के जमींदारी बांध पर तीन दिनों से खतरा बना था। गांववालों ने श्रमदान कर बांध को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बांध की ऊंचाई कम होने से प्रयास विफल हो गया। जमींदारी बांध सुबह आठ बजे भगवान मांझा के पास कट गया। देखते ही देखते बेलवा और भगवान मांझा गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया। सरेह में पानी की तेज धारा देख चीख-पुकार मच गई। बाढ़ का पानी भगवान माझा, बेलवा, बनियापार, लालपुर परिसिया, तिघरा, हौली बलिया, खोपा, बिसुनपुर रतनपुर,बैदा, पचरुखा, लीलापुर, जगरनाथपुर, माझा नरायण, बनकटी, पचलड़ी, रमपुरवा, इश्वरपुरा अनुषा, नीबा, मठिया, छपरा, धर्मपुर और गांवों में फैल चुका है। देर रात तक दोआबा में आया सैलाब 52 गांवों को जलमग्न कर देगा।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों ने एसडीएम की गाड़ी घेरी
रुद्रपुर। जमींदारी बांध कटने के बाद आए सैलाब से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार की सुबह एसडीएम की गाड़ी घेरकर खरी-खरी सुनाई। उन्होंने पचलड़ी चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। गांववालों ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की कोई तैैयारी नहीं है। न तो कहीं बाढ़ शरण स्थली बनी है और न ही गांवों में नाव का इंतजाम है। दोआबा के गांवों में हजारों लोग पानी से घिरे हैं। वह मकान की छत पर गुजारा कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि दोआबा के हर गांव में नाव का इंतजाम हो रहा है। 22 नावें मौजूद हैं और नाव मंगाई जा रही है। रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज में बाढ़ शरण स्थली बनाई गई। वहां प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को रहने और खाने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed