{"_id":"5988a3bd4f1c1bb01a8b4643","slug":"21502127037-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटा
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खजुआ चौराहे पर पेड़ गिरने से रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। पेड़ टूट कर बिजली के तार पर गिर जाने से रुद्रपुर के चार मोहल्लों में आपूर्ति बाधित हो गई है।
रविवार को दोपहर बाद अचानक आंधी-पानी आने से खजुहा चौराहे पर एक कदम का पेड़ टूट कर धराशायी हो गया। पेड़ टूट कर पहले बिजली के तार पर गिर गया। तार पर पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया। उस दौरान बिजली की आपूर्ति बहाल रही। पेड़ गिरने से पूरा चौराहा जाम हो गया। करीब एक घंटे तक रुद्रपुर गोरखपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। बिजली का तार टूटने से दुग्धेश्वरनाथ वार्ड, भरटोला वार्ड, मल्लहटोली वार्ड और पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। विभाग आपूर्ति बहाल करने में लगा है। रक्षाबंधन के त्योहार पर प्राइवेट बिजली मिस्त्री के घर जाने से आपूर्ति बहाल होने में समय लग सकता है।