फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निजी सेंटर पर होगा सरकारी अल्ट्रासाउंड

निजी सेंटर पर होगा सरकारी अल्ट्रासाउंड

Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
निजी सेंटर पर होगा सरकारी अल्ट्रासाउंड
सुनील कुमार सिंह
विज्ञापन

देवरिया। सरकारी डॉक्टर के लिखने पर निजी डायग्नोसिस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हो जाएगा। निजी डायग्नोसिस सेंटर को विभाग की ओर से शुल्क दिया जाएगा। पहले चरण में सलेमपुर में अल्ट्रासाउंड के लिए सौरभ डायग्नोसिस सेंटर का चयन किया गया है। नौ या 10 जुलाई को विधायक शुभारंभ कर सकते हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा केवल जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध थी। इसके चलते दूर से आने वाले मरीजों को दिक्कत होती थी। तमाम लोग निजी सेंटर पर शुल्क देकर अल्ट्रासाउंड कराना उचित समझते थे। अब उन्हें रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी साझेदारी को मजबूत बनाने की कवायद शुरू की गई है। सरकारी अस्पतालों पर उपलब्ध नहीं हो पाने वाली सुविधा को निजी क्षेत्र से ली जाएगी। पीएचसी, सीएचसी और न्यू पीएचसी के डॉक्टर की पर्ची पर निजी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हो जाएगा।

255 रुपये के हिसाब से होगा भुगतान
विभाग की ओर से तीन अलग-अलग रंग में पर्ची छपवाई जाएगी। एक पर्ची मरीज को दिया जाएगा। दूसरी पर्ची निजी डायग्नोसिस सेंटर पर जाएगी और तीसरी विभाग के पास रहेगी। विभाग की ओर से प्रति अल्ट्रासाउंड 255 रुपये शुल्क दिया जाएगा। तीनों पर्ची की मिलान के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की ओर से मरीजों के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्यक्रम सलेमपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड लगने तक चलता रहेगा। इसी तरह अन्य इलाकों में निजी डायग्नोसिस सेंटर का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed