{"_id":"64e8f1b28932f98b9f061a16","slug":"208-mm-of-rain-mud-covered-roads-difficult-to-walk-deoria-news-c-208-1-deo1002-5174-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 20.8 एमएम हुई बारिश, कीचड़ से पटी सड़कें, राह चलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 20.8 एमएम हुई बारिश, कीचड़ से पटी सड़कें, राह चलना हुआ दूभर
विज्ञापन
जर्जर देवरिया पकडी मार्ग पर बने गड्ढो में लगा बारिश का पानी राहगीरो के लिए बना मुसीबत।संवाद
देवरिया-पकड़ी मार्ग पर वाहन चालकों को हुई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शुक्रवार को हुई 20.08 एमएम बारिश के कारण गली-मुहल्लों से लगायत जिले को जोड़ने वाली कई सड़कें कीचड़ से पट गईं। सबसे खराब स्थिति देवरिया-पकड़ी मार्ग की रही। दोपहर करीब एक बजे बड़े वाहनों के गुजरने पर पैदल राहगीर भागते नजर आए। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण कांपते हुए बाइक लेकर गुजर रहे थे। विपिन विहारी तिवारी रामनाथ देवरिया चौराहे पर पान के दुकानदार से पैकौली जाने के लिए दूसरा रास्ता पूछ रहे थे। दुकानदार ने बताया कि दूसरे रास्ते से जाएंगे तो ज्यादा फेरी लगानी पड़ेगी। धीरे-धीरे इसी रास्ते से चले जाइए।
परसिया गांव निवासी मदन सिंह का कहना था कि इस सड़क से गुजरने का ख्याल आते ही डर लगने लगता है। पांच किमी की दूरी तय करने में 45 मिनट समय लग गया है। शहर जाकर लौटना भी है। बहोरवा गांव निवासी कार सवार गोविंद कुमार ने बताया कि अभी दो दिन पहले कार धुलवा था। आज के सफर में कार पर कीचड़ के छीटे हो गए हैं। बता दें कि यह सड़क कपरवार, बरांव, मदनपुर, पकड़ी बाजार, परसिया, पैकौली, मझगांवा, सिंगही, बहोरवा, हरैया चौराहों को जोड़ते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचती है। पिछले सात वर्ष से यह सड़क खराब पड़ी है। बारिश की वजह से बदतर हो गई है। पैकौली से सुरौली तक करीब एक किलोमीटर तक और मझगांवा चौराहे पर आधा किमी तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह सड़क जिला मुख्यालय से 100 से अधिक गांवों को सीधे जोड़ती है और हर दिन इससे 20 हजार से अधिक राहगीर व दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक इससे गुजरते हैं। दुर्दशा के चलते चोटिल होने के डर से अब लोग इधर मार्ग से गुजरने से पहले 10 बार सोचते हैं और इसके बाद अपने परिचितों से फोन कर जिला मुख्यालय आने वाले अन्य वैकल्पिक रास्ते के बारे में पूछते हैं।
-- -- -- --
बरसात बाद सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। - आरके सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड