{"_id":"5c002a60bdec2241d045ab9f","slug":"201543514720-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री के आवास पर महिलाओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री के आवास पर महिलाओं का धरना
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
कृषि मंत्री के आवास पर महिलाओं का धरना
राघवनगर में शिव मंदिर परिसर की घेरेबंदी किए जाने का जताया विरोध
कहा : मंत्री के मोहल्ले में कैद हो गए भगवान, नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एसडीएम आवास के पीछे स्थित शिव मंदिर की घेरेबंदी से नाराज महिलाओं ने गुरुवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के आवास पर धरना दिया। दर्जनों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि उन्हें मंदिर में पूजन-अर्चन से रोका जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर शांत कराया।
राघवनगर मोहल्ले में सदर एसडीएम आवास के ठीक पीछे शिव मंदिर है। मोहल्ले के लोग उसमें पूजन-अर्चन करते आ रहे हैं। पिछले दिनों एसडीएम रामकेश यादव ने मंदिर की बाउंड्री हटवा दी। गेट पर भी तालाबंदी का आरोप है। बाउंड्री तोड़वाते वक्त ही महिलाओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया था। तब उन्हें आश्वासन मिला था कि मंदिर में पूजन से नहीं रोका जाएगा। गुरुवार को दोपहर में दर्जनों की संख्या में महिलाएं कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के राघवनगर स्थित आवास पर पहुंची और धरने पर बैठ गईं। उनका कहना था कि वादे के विपरीत उन्हें मंदिर में पूजन से रोका जा रहा है। मंत्री के आवास के पीछे का मामला होने के बावजूद वह इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें इसकी खबर ही नहीं है। महिलाओं ने धरना देकर अफसरों को मौके पर बुलाते हुए मंदिर का ताला खोलवाने की मांग की। सूचना पाकर सूर्य प्रताप शाही ने फोन पर ही एसडीएम से वार्ता की। उनके निर्देश के बाद एसडीएम रामकेश यादव ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को आश्वस्त किया कि मंदिर में किसी को पूजा से नहीं रोका जाएगा। इसके बाद महिलाएं लौटीं। धरना देने वालों में अनीता, किरन, सुनीता, रीता देवी, रेनू, माधुरी, विमला देवी, चंद्रावती, सोनमति, माया आदि शामिल रहीं।