फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घटेगा विकास शुल्क, डीएम ने दिया आश्वासन

घटेगा विकास शुल्क, डीएम ने दिया आश्वासन

Tue, 11 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
घटेगा विकास शुल्क, डीएम ने दिया आश्वासन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---------

डीएम ने दिया आश्वासन, घटेगा विकास शुल्क
- नगर पालिका ने विकास शुल्क को एक रुपये से बढ़ाकर 37.50 रुपये कर दिया है
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नगर पालिका की ओर से विकास शुल्क में वृद्धि किए जाने का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां डीएम से मिलकर विकास शुल्क को पूर्ववत करने की मांग की। वहीं कांग्रेस के पूर्व महामंत्री सुभाष राय की अध्यक्षता में बैठक कर भी लोगों ने शुल्क वृद्धि का विरोध जताया। डीएम ने जल्द ही दर को संशोधित करने का आश्वासन दिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व सदर विधायक जन्मेजय सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि विकास शुल्क बढ़ने से नगर की जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। विकास शुल्क बढ़ाना किसी भी प्रकार से न्यायोचित नहीं है। लिहाजा तत्काल विकास शुल्क को पूर्व की भांति एक रुपया ही किया जाए। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि विकास शुल्क बढ़ने से लोगों में आक्रोश है। जनहित में इसे तत्काल वापस कर पहले वाला शुल्क ही लागू रखा जाए। काफी देर तक चर्चा के बाद डीएम ने विकास शुल्क को घटाकर दो रुपये तक करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री संजय राव, मंडल अध्यक्ष रमेश वर्मा, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, अंकुर राय, अमरनाथ सिंह, अजय उपाध्याय, राकेश शुक्ल, गोविंद मणि, गोविंद चौरसिया, रविपाल, छेदी राव, दीपक वर्मा, उमाशंकर सोनकर, सरजू यादव, विजय पटेल, बालेंदु मणि आदि उपस्थित रहे। उधर, कांग्रेस के पूर्व महामंत्री सुभाष राय के आवास पर हुई बैठक में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। विकास शुल्क को अचानक एक रुपये से बढ़ाकर साढ़े 37 रुपये करना अनुचित ठहराया गया। चेतावनी दी कि अगर इस माह के अंत तक विकास शुल्क में वृद्धि वापस नहीं ली गई तो व्यापक आंदोलन करने को जनता मजबूर होगी। बैठक में नरसिंह, डॉ. दिनेश मिश्र, महेश यादव, जवाहर बरनवाल, अविनाश सिंह, डॉ. राजूराम, डॉ. दिनेश मिश्र, महेश यादव, महेंद्र प्रताप अंबेडकर, अर्जुन राम, रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सत्यप्रकाश मणि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed