{"_id":"5b5213e74f1c1b4d748b5feb","slug":"201532105703-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना
शहीद की पत्नी को न्याय दिलाने के लिए पांच दिनों से चल रहा था धरना
एक सप्ताह के अंदर जांच की मांग, ढिलाई पर पुन: आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहीद की पत्नी को न्याय दिलाने और छेड़खानी के आरोपी पर शिकंजा कसने की मांग को लेकर चल रहा धरना सीएमओ के आश्वासन पर खत्म हो गया। जांच में देरी पर पुन: धरना शुरू करने की चेतावनी आंदोलनकारियों ने दी। छेड़खानी के आरोपी डॉ. चंद्रभान मिश्रा पर शिकंजा कसने और शहीद की पत्नी को न्याय दिलाने के लिए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का धरना सीएमओ कार्यालय गेट पर पांच दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार और एसडीएम संजीव कुमार पहुंचे। कार्रवाई की जिद पर अड़े युवकों से वार्ता की। छह सूत्री मांगपत्र संगठन के जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र के नेतृत्व में युवाओं ने सीएमओ को सौंपा। एक सप्ताह के अंदर उक्त मांगों को पूरा करने और आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। युवाओं ने कहा कि विभागीय मिलीभगत से अफसरों की नाक के नीचे डॉ. चंद्रभान मिश्रा का क्लीनिक अवैध तरीके से चल रहा था। डॉक्टर सीटी स्कैन सेंटर की जांच कराई जाए। इस दौरान हरिओम जायसवाल, राजा गिरी, आनंद श्रीवास्तव, कार्तिकेय मिश्रा, अमित पांडेय, राजन दुबे, रिंकू मणि, आशीष शुक्ला आदि रहे।