{"_id":"5b48ddfe4f1c1b49748b4625","slug":"201531502078-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब मिले छह डॉक्टर, 23 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब मिले छह डॉक्टर, 23 कर्मचारी
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
भटनी पीएचसी पर कर्मचारी से पूछताछ करते सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भटनी पीएचसी के डॉक्टर और कर्मचारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को सीएमओ के निरीक्षण में छह डॉक्टर और 23 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। ईटीसी में बलगम जांच मशीन खराब मिली। बेड पर चादर गायब था और गंदगी फैली हुई थी। सीएमओ सुबह 8.20 बजे भटनी पीएचसी पर पहुंचे तो वहां अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। ईटीसी वार्ड में अव्यवस्था मिली और कई जरूरी उपकरण गायब थे। एक घंटे तक सीएमओ अस्पताल पर रहे, लेकिन कोई भी कर्मचारी या डॉक्टर नहीं पहुंचा। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी से गायब कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रात को औचक जांच में भटनी ईटीसी केंद्र बंद मिला था। इमरजेंसी में भी कोई डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं रहे। बावजूद इसके भटनी पीएचसी का ईटीसी की व्यवस्था नहीं सुधरी।
अनुपस्थित रहे यह डॉक्टर और कर्मचारी
चिकित्साधीक्षक डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अनिल पाल, डॉ. अजीज अहमद, डॉ. अल्का गुप्ता, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मिथिलेश यादव, स्टॉफ नर्स विजयलक्ष्मी, अनीता कुमार 13 जुलाई से गैर हाजिर मिली। स्टॉफ नर्स प्रतिभा देवी, एएनएम सुमित्रा देवी, मंजू देवी, बीएचडब्लू दिग्विजय तिवारी, हेल्थ सुपरवाइजर विजेंद्र मणि त्रिपाठी, एनएमस रवींद्र प्रसाद, डीसीपीएम रानी यादव, ओमप्रकाश, विवेक श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट अजय यादव, अजय तिवारी एलडीसी, जोखनी देवी, वार्ड ब्वाय विवेकानंद मिश्र, एलए अजय कुमार, एलटी विजय तिवारी, राकेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र त्रिपाठी, वसीम अहमद ड्यूटी से अनुपस्थित मिले।