फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी

34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Thu, 01 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी
देवरिया। 6 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई। ब्लॉक के बीडीओ, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को सेक्टर और एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया हैं, जो अपने-अपने तहसीलों और ब्लॉकों में परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। जिला स्तर पर सचल दस्तों की तैनाती के बाद सेक्टर और ब्लॉक स्तर पर भी सचल दस्ते की तैनाती की गई है। प्रशासन ने हर तहसील के परीक्षा केंद्रों को सेक्टर में बांट दिया है। जिले में तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 256 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पांच सचल दस्ते का गठन किया गया हैं। डीएम सुजीत कुमार ने निर्देश दिया हैं कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिदिन अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही प्रश्नपत्रों के बंडल खोले जाएंगे और उत्तर पुस्तिकाएं सील होंगी। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम में देंगे।
विज्ञापन

इनसेट
चार फरवरी को होगी अगली बैठक
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं बेहतर तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन अगली बैठक चार फरवरी को होगी। इससे पूर्व एसएसबीएल कॉलेज में 28 जनवरी को जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 29 जनवरी को केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक जिलाधिकारी ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
परीक्षा से पूर्व विद्यालय पर रहे प्रधानाचार्य
डीआईओएस शिवचंद राम ने गुरुवार को बताया कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के करीब एक सप्ताह पूर्व तक विद्यालय के प्रधानाचार्य या कोई अन्य जिम्मेदार व्यक्ति विद्यालय में अवश्य मौजूद रहे।


इनसेट
बेसिक शिक्षा विभाग के 1117 शिक्षक करेंगे ड्यूटी
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कापियां भेज दी गई हैं। जहां नहीं गईं हैं वहां के केंद्र व्यवस्थापक से शीघ्र कॉपियों को ले जाने को कहा गया है। केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई। कुल कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता 6442 हैं, माध्यमिक विद्यालयों के 5325 शिक्षकों को लगाया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद से 1117 शिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed