फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गर्म कंबल का इंतजाम नहीं,जेल में ठिठुर रहे बंदी

गर्म कंबल का इंतजाम नहीं,जेल में ठिठुर रहे बंदी

Mon, 13 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
गर्म कंबल का इंतजाम नहीं,जेल में ठिठुर रहे बंदी
देवरिया। जिला कारागार में बंद कैदियों और बंदियों को ठंड से निजात दिलाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हो सका है। कंबल के लिए जिला प्रशासन ने मांग की है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हुए। इससे कैदियों और बंदियों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी हैं। इसे दिक्कतें हमेशा बनी रहती है। देवरिया, कुशीनगर और गैर प्रांतों के कैदी यहां बंद हैं। इसमें पूर्व सांसद अतीक अहमद भी शामिल हैं। जेल प्रशासन बंदियों को लेकर लापरवाह बना है। बंदियों को कंबल नहीं मिलने के कारण रात को ठंड में ठिठुर रहे हैं। शिकायत के बावजूद जेल प्रशासन कंबल उपलब्ध कराने में सक्रियता नहीं दिखा रहा है। सोमवार को जेल में बंद कैदियों से मिलकर बाहर आए लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर जेल प्रशासन की अनदेखी का खुलासा किया। लोगों ने बताया कि कई कैदी बीमार है। जेल प्रशासन उनका इलाज नहीं करा रहा है। इससे उनका मर्ज और बढ़ता जा रहा है। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि जितना कंबल उपलब्ध था, उतना दे दिया गया है। और कंबल के लिए मांग की गई है। कुछ कैदी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed