{"_id":"59d513024f1c1bda538b59d6","slug":"201507136258-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की लापरवाही से गई बच्चे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की लापरवाही से गई बच्चे की जान
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर। इंजेक्शन लगाने से बच्चे की हुई मौत के मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद चिकित्सक हॉस्पिटल छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।
तरकुलवा थाना के नरायनपुर निवासी रूदल का सात वर्षीय बेटा शिवकुमार मंगलवार को स्कूल से घर पहुंचा। घर पहुंचते ही बालक को तेज बुखार हो गया। परिजन उसे लेकर बाबूपट्टी स्थित चिकित्सक के यहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने बच्चे की नस में इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक हालत नाजुक देख रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर पथरदेवा सीएससी पर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को लेकर जाने लगे, उसी दौरान रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को बच्चे की मां शिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ गलत दवा और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।