{"_id":"59c3f7014f1c1b25688b5b6e","slug":"201506014977-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामेदार बैठक के बीच छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामेदार बैठक के बीच छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार में हंगामेदार बैठक के बीच गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित हुई। इससे छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसके लिए छात्र नेताओं ने कॉलेज पर कई बार प्रदर्शन किया था।
एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को छात्र नेताओं व कॉलेज प्रशासन के बीच बैठक हुई। कॉलेज प्रशासन चुनाव अभी कराने के मूड में नहीं था। लेकिन छात्रनेता चुनाव कराने की जिद पर अड़े थे। हंगामे के बीच कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की तिथि घोषित किया। प्राचार्य जीवन दर्शन दीक्षित ने बताया कि 2017-18 का छात्रसंघ चुनाव की तिथि जारी कर दी गई। छह अक्टूबर को दस बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र की बिक्री, 10 अक्टूबर को पर्चा वापसी, 11 अक्टूबर को वैध नामों की घोषणा की जाएगी। 14 अक्टूबर को चुनाव संपन्न होगा और चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। मतदान महाविद्यालय द्वारा निर्गत परिचय पत्र के आधार पर होगा। चुनाव तिथि की घोषणा के बाद कॉलेज परिसर में आचार संहिता लागू हो गई। इसका उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए छात्र-छात्राओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बैठक में डॉ. ब्रह्मा नंद सिंह, डॉ. गिरीशचंद्र पांडेय, डॉ. राम सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।