{"_id":"598f3c1e4f1c1b362a8b48b2","slug":"201502559262-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों की मौत पर विरोधी दलों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों की मौत पर विरोधी दलों में उबाल
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ऑक्सीजन के अभाव में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 30 मासूम बच्चों की हुई मौत से विरोधी दलों को भाजपा सरकार को घेरने का बैठे-बैठाए मुद्दा मिल गया है। गोरखपुर की तपिश शनिवार को देवरिया में भी दिखी। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जुलूस निकाला। मोदी-योगी के इस्तीफे की मांग की। सुभाष चौक पर धरना दिया। वक्ता बोले, मासूमों की मौत के लिए सीधे तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं।
सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की जुटान कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। यहां से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। मासूमों की मौत के लिए दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। मोदी-योगी इस्तीफा दो के नारे भी लगाए। सिविल लाइंस होते हुए सुबास चौक पर धरने पर बैठ गए। रामअशीष निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस दौरान राजन यादव, दिलशाद खां, सन्नी पटेल, देवेंद्र कुमार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने कहा कि मृतक मासूम बच्चों को न्याय नहीं मिलता है तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। विजय रावत ने कहा कि परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
इनसेट में
भाकपा माले ने योगी का पुतला फूंका
देवरिया। मासूमों की मौत के खिलाफ भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सुबाष चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। एपवा कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। सरकार विरोधी नारेबाजी की। एपवा की जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार के लिए इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या हो सकती है, जहां दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने दौरा किया हो, वहीं मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के अभाव में मासूमों की मौत हो जाए। इस दौरान सुमन, कुसमावती, सिद्घी,पूनम, सविता आदि मौजूद रहीं।