{"_id":"597a1b614f1c1b96628b456f","slug":"201501174625-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजित शिक्षकों की लड़ाई ल ़ने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजित शिक्षकों की लड़ाई ल ़ने का निर्णय
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने समायोजित शिक्षकों की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। सदर बीआरसी परिसर में गुरुवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों का लड़ाई लड़ना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। इस दौरान चार अगस्त को होने वाले जिला इकाई के चुनाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में बीएसए उपेंद्र कुमार भी पहुंचे।
बीएसए ने कहा कि शिक्षकों की समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन पठन-पाठन पर शिक्षकों को ध्यान देने की जरूरत है। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि समायोजित शिक्षकों के अस्तित्व के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहा है। इससे कभी भी पीछे नहीं हटा है। चार अगस्त को सदर बीआरसी परिसर में सुबह आठ बजे से चुनाव प्रक्रिया की शुरूआत होगी। चुनाव प्रदेशीय पर्यवेक्षक की देखरेख में होगा। उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि शासनादेश के तहत पति-पत्नी दोनों को आवासीय भत्ता मिलना चाहिए। कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि ने कहा कि लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान आनंद प्रकाश यादव, सुशील सिंह, विनोद मिश्र, शफीक अहमद खान, जयप्रकाश सिंह, निर्भय राय, आशुतोष शाह आदि मौजूद रहे।