फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो घंटे तक महिलाओं ने थाने को घेरे रखा

दो घंटे तक महिलाओं ने थाने को घेरे रखा

Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
दो घंटे तक महिलाओं ने थाने को घेरे रखा
रामपुर कारखाना। ग्राम महवा में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल लोगों के पक्ष में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित महिलाओं ने थाने पहुंचकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। सुनवाई नहीं होने पर देवरिया- कसया मार्ग जाम करने का प्रयास किया। मामला गंभीर होता देख पुलिस ने महिलाओं को खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने के कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

महवा गांव में छत लगाने को लेकर दो दिन पहले दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष से राम इकबाल तथा दूसरे पक्ष के सूर्यनाथ प्रसाद सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष के लोग थाने पहुंचकर पुलिस से मेडिकल कराने और प्राथमिकी दर्ज की गुहार लगाई थी। दूसरे पक्ष से गंभीर रूप से घायल लोग सदर अस्पताल में इलाज कराने लगे। एक व्यक्ति की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से एनसीआर की कार्रवाई कर दी। इस बात से नाराज गांव की महिलाएं सोमवार को रामपुर कारखाना थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगीं। राम इकबाल के पक्ष में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि जब राम इकबाल के पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं तो उनके विरुद्ध एनसीआर की कार्रवाई क्यों की गई है। पुलिस दबाव में काम कर रही है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर एनसीआर की कार्रवाई की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नौ लोगों का शांतिभंग में चालान
रामपुर कारखाना। मार्ग जाम करने के आरोप में नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। थाने में प्रदर्शन के बाद देवरिया-कसया मार्ग जाम करने के आरोप में पांच पुरुष तथा चार महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग का मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। मार्ग जाम करने वालों में महवा निवासी योगेंद्र प्रसाद, राकेश यादव, अनिल, कृष्ण कुमार और मीरा देवी, आरती, इंदू, मुन्नी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed