{"_id":"5970dfff4f1c1b94698b45f0","slug":"201500569599-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर प्रदर्शन के बाद छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पर प्रदर्शन के बाद छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। खेत की तरफ गई पूर्व प्रधान की पत्नी-बेटी से गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज गांववालों ने गुरुवार को थाने पर प्रदर्शन किया। गांववाले केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया।
रामपुर कारखाना थाने के एक गांव में बुधवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी-बेटी पड़ोस की महिलाओं के साथ खेत की तरफ गई थीं। गांव के कुछ युवक घात लगाए बैठे थे। उन लोगों ने पूर्व प्रधान की पत्नी-बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। यह देख मां बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी पीटा और दोनों के कपड़े फाड़ दिए। महिलाओं का शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो हमलावर खेतों के तरफ भाग निकले। मां-बेटी ने युवकों की पहचान कर परिजनों को बताया। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस घटना से नाराज दर्जनों लोगों ने गुरुवार को करीब 11 बजे रामपुर कारखाना थाने पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। थानेदार डीपी सिंह ने बताया कि देर रात में गांव में छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। पुलिस ने राजाराम, गोलू, रामदेव और गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।