फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 younsters ran away from balgrih

बाल गृह से भागे दो किशोर, अधीक्षक ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
2 younsters ran away from balgrih
बाल गृह से भागे दो किशोर, अधीक्षक ने दर्ज कराई गुमशुदगी
विज्ञापन

देवरिया। बाल गृह बालक से दो किशोर फरार हो गए हैं। खोजबीन के बाद अधीक्षक ने सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी यहां से किशोर भाग चुके हैं।

शहर के बीचोंबीच में बालगृह बालक स्थित है। अधीक्षक समेत यहां आठ से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह मुख्य गेट के रास्ते दो किशोर फरार हो गए। एक की उम्र 17 और दूसरे की 13 साल बताई जा रही है। एक बिहार का रहने वाला है। जानकारी मिलने पर बाल गृह के लोगों के होश उड़ गए। पहले गोपनीय ढंग से खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। शनिवार को अधीक्षक यशोदा नंद तिवारी ने सदर कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, इस मामले में डीपीओ प्रभात कुमार ने चार कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि बाल गृह बालक से दो किशोर फरार हो गए हैं। गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed