{"_id":"661f038fccd32e1fb50c5794","slug":"2-times-payment-for-a-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123519-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक ही सड़क पर दो बार भुगतान मामले में बीडीओ ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक ही सड़क पर दो बार भुगतान मामले में बीडीओ ने शुरू की जांच
Wed, 17 Apr 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो और पीडीएफ दोनों है
अमर उजाला में खबर छपने के बाद खंड विकास अधिकारी ने पत्रावलियों को तलब कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक के नरायनपुर व नरहरपट्टी गांव की सीमा पर स्थित एक सड़क पर मिट्टी कार्य के लिए दोनों ग्राम पंचायतों ने अलग-अलग दो बार में भुगतान कर लाखों डकार लिया है।
अमर उजाला समाचार पत्र में 16 अप्रैल के अंक में नाम बदलकर एक ही सड़क का दो बार भुगतान शीर्षक से खबर छपी। इसको खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार दूबे ने गंभीरता से लेते हुए दोनों ग्राम पंचायतों के भुगतान से संबंधित पत्रावलियों को तलब कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
मालूम हो कि विकास खंड के नरायनपुर व नरहरपट्टी गांवों की सीमा पर स्थित सड़क पर मेन सड़क से सेमरी रजवाहा तक मनरेगा योजना के तहत नरायनपुर के ग्राम प्रधान ने मिट्टी भराई का कार्य कराकर लगभग दो लाख रुपये का भुगतान कराया है।
विज्ञापन
उधर, इसी सड़क पर महज नाम बदल कर हंसराज गोंड के खेत से सेमरी रजवाहा तक मिट्टी कार्य के मद में उसी वित्तीय वर्ष में नरहरपट्टी के ग्राम प्रधान ने 1,95,040 रुपये का भुगतान करा लिया।
बीडीओ अरुण कुमार दूबे ने बताया कि यह गंभीर मामला है। दोनों ग्राम पंचायतों की पत्रावलियों को तलब करा लिया हूं। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।