फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 ticket blackmailar arrested

सीआईबी व आरपीएफ ने टिकट दलाल को दबोचा

Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
2 ticket blackmailar arrested
सीआईबी व आरपीएफ ने टिकट दलाल को दबोचा
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कुशीनगर जिले के एक ग्राहक सेवा केंद्र में छाप मारकर टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी में दुकान से बड़ी मात्रा में टिकट व प्रतिबंधित समान बरामद कर टीम ने जब्त कर लिया।

भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद यादव को मुखबिरों से कुशीनगर जिले के हेवती बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में टिकट दलाली की शिकायत मिली। सीआईबी ने कप्तानगंज आरपीएफ के सहयोग से शनिवार को केंद्र पर छापेमारी तो बड़ी संख्या में टिकट और प्रतिबंधित समान बरामद किया। टीम केंद्र संचालक अनुराग चौधरी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। दुकान से बरामद दो लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल और नकदी को भी जब्त कर लिया गया है। इस बाबत सीआईबी प्रभारी अरविंद यादव ने शिकायत पर टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है। जांच में अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed