फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 molesteted

युवती से सड़क पर और महिला से घर में घुसकर छेड़खानी

Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
2 molesteted
युवती से सड़क पर और महिला से घर में घुसकर छेड़खानी
विज्ञापन

दोनों मामलों को लेकर दी गई तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में छेड़खानी के आए दो मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवती से सड़क पर और महिला से घर में घुसकर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती ने कहा है कि मैं एक मोहल्ले में किराए की मकान में रहती हूं। बुधवार की दोपहर सवा 12 बजे अपने गांव जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थी। मोहल्ले की सड़क पर ही निकली थी कि एक युवक छेड़खानी करने लगा। वह नंबर मांग रहा था। मना करने पर वह उलझ गया। किसी तरह घर पहुंची और परिवारवालों को पूरी बात बताई। उसी दौरान मनबढ़ युवक घर पहुंचकर परिवारवालों को मारापीटा। उसने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, इसी मोहल्ले में एक मकान में रहने वाली महिला को मोहल्ले के कुछ युवक कई महीने से परेशान करते हैं। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे कुछ मनबढ़ युवक घर में घुसकर छेड़खानी करने लगे। मना करने पर परिवार के कई सदस्यों की पिटाई भी उन लोगों ने की। पीड़ित महिला के परिवार के सदस्यों ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दोनों मामले एक ही मोहल्ले से संबंधित हैं। पीड़ितों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed