फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died in accident

Deoria News: अनियंत्रित सवारी वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, पांच घायल

Thu, 16 Mar 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
2 died in accident
रुद्रपुर स्थित मझने पुल के निकट खाई में गिरी जीप।संवाद
रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मझने पुल पर हुआ हादसा
विज्ञापन


एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही और कौड़ीराम के भिठहा निवासी थे मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर से सटे मझने पुल के पास सवारियों से भरा अनियंत्रित चारपहिया वाहन सड़क के किनारे करीब 20 फीट गहराई में गिर गया। वाहन में सवार एक मासूम समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया। घटना बुधवार की शाम करीब छह बजे हुई। मृतक एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही और गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम थाना के भिठहा गांव के निवासी हैं।
गोरखपुर जिले के एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही गांव निवासी कलंदर की पत्नी मीना (40) अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ रुद्रपुर कस्बे में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। कौड़ीराम थाना क्षेत्र के भिठहा निवासी रामप्रवेश (45) पत्नी इंदु (40), बेटे आदित्य छह वर्ष और एक साल के दुधमुंहे बच्चे को लेकर भिरवा अपनी ससुराल जा रहे थे। सभी लोग पिड़रा से एक कमांडर जीप से रुद्रपुर की तरह आ रहे थे।
विज्ञापन

मझने पुल के पास एप्रोच पर चढ़ने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 20 फीट खाई में जा गिरा। गाड़ी में सवार रामप्रवेश के बेटे आदित्य और कलंदर की पत्नी मीना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों के सिर दब गए थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मृतकों के परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की गोद में ही तोड़ दिया दम
फोटो समाचार
रुद्रपुर। मझने पुल के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घटना में एक दुधमुंहे बच्चे के सिर से मां का आंचल उठ गया, तो वहीं एक मासूम ने मां की गोद में ही दम तोड़ दिया। दोनों मृतकों के परिजनों की हृदयविदारक चीख को सुनकर अस्पताल में लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना को लेकर हर कोई नियति को कोस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed