{"_id":"627d4b92f0ab734be90721bf","slug":"2-bike-accident-one-died-deoria-news-gkp436642966","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक भिड़ीं, एक की मौत, दो घायल
खुखुंदू क्षेत्र के भरौली चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/खुखुंदू। खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर पीछे बैठे अवधेश सिंह (55) पुत्र सकलदेव निवासी परसिया अभिलाष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया।
अवधेश सिंह अपने बड़े पुत्र शशिभूषण सिंह के साथ बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वह सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर स्थित भरौली चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से गुजर रहे एक बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें अवधेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, शशिभूषण और दूसरी बाइक पर सवार संजय यादव निवासी रोपनछपरा भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने अवधेश सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं, शशिभूषण और संजय यादव का इलाज चल रहा है। एसओ खुखुंदू नवीन चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया।