फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 bhu mafia declared

दो लोगों को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति

Sat, 08 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
2 bhu mafia declared
दो लोगों को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति
विज्ञापन

एंटी भू-माफिया में जमालुद्दीन खान व कामरान खान को शामिल करने का फैसला
नदी की भूमि को अपने नाम कराकर बेचने का था आरोप, जांच में सही मिला आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स की बैठक शनिवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें अवैध दस्तावेज के आधार पर नदी की भूमि को अपने नाम कराकर बेचने के प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर जमालुद्दीन खान व कामरान खान को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति करने का निर्णय लिया गया है।

एसडीएम सदर ने कहा कि ग्राम भीखमपुर तप्पा कचुआर में नदी की सुरक्षित भूमियों में कूटरचना कराकर जमालुद्दीन व कामरान ने अपना नाम श्रेणी 1(क) संक्रमणीय भूमिधर के खाते अंकित करा लिया था। इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय जांच समिति द्वारा अपनी आख्या में स्पष्ट बताया गया कि नदी व खरह में अंकित भूमि को कूटरचित ढंग से इन्होंने अपने नाम करा लिया तथा जांच समिति ने इन दोनों के नाम से दर्ज इंद्राज को खारिज कराकर इनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की संस्तुति की थी। तत्क्रम में तहसील स्तरीय एंटी-भूमाफिया टॉस्क फोर्स ने इन दोनों को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति की है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्रीयश त्रिपाठी, तहसीलदार सदर आनंद नायक, उप वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, चकबंदी अधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed