फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हंगामा हुआ तो गर्भवती का किया सिजेरियन

हंगामा हुआ तो गर्भवती का किया सिजेरियन

Mon, 08 Oct 2018 11:06 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
हंगामा हुआ तो गर्भवती का किया सिजेरियन
doctor
देवरिया। महिला अस्पताल में मामूली विवाद के बाद एक एनेस्थिसिया विशेषज्ञ ने युवक की पिटाई कर दी। इससे ओटी में हंगामा खड़ा हो गया। बवाल बढ़ता देख डॉक्टरों ने गर्भवती का सिजेरियन किया। पीड़ित ने सीएमएस से इसकी शिकायत की है। डॉक्टर मामले की दबाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव निवासी बृजेश कुमार अस्पताल की क्वालिटी मैनेजर श्वेता सिंह का वाहन चलाता है। उसके परिचित की पत्नी का प्रसव महिला अस्पताल में हुआ। उसका कुशलक्षेम जानने के लिए गया था। वापस लौटते समय ओटी के बाहर इसकी जानने वाली भलुअनी क्षेत्र की आशा फूलमती मिल गई। दर्द से परेशान एक गर्भवती महिला को लेकर आशा परेशान थी और बेहोशी के डॉक्टर बीपी लो बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसे लेकर बृजेश अंदर गया और बेहोशी के डॉक्टर से मिलकर सिजेरियन करने की बात कही। इस पर बेहोशी का डॉक्टर भड़क गया और बृजेश से उलझ गया। विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। मारपीट होने से ओटी में अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ता देख गर्भवती महिला का डॉक्टर ने सीजर कर दिया। बृजेश कुमार ने महिला अस्पताल के सीएमएस से इसकी शिकायत की है। सीएमएस डॉ. माला सिन्हा ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed