{"_id":"5ba7e21b867a557eac5289e7","slug":"191537729051-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब खेलो- खूब बढ़ो योजना से जिले में होगा एथलेटिक्स एवं क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब खेलो- खूब बढ़ो योजना से जिले में होगा एथलेटिक्स एवं क्रिकेट
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘खूब खेलो-खूब बढ़ो’ से होगा एथलेटिक्स, क्रिकेट
देवरिया को जूनियर स्तर के बालक क्रिकेट और बालक-बालिका एथलेटिक्स की मेजबानी
खेल निदेशालय ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाई नई योजना
प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुआ खेलों का आवंटन, मिलेगा बजट
अगले वर्ष एक से 15 फरवरी के बीच कराने हैं आवंटित खेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एथलेटिक्स और क्रिकेट से जुड़े जूनियर स्तर के जिले के खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने के लिए अगले साल फरवरी माह में बड़ा मंच मिलेगा। खेल निदेशालय ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इस सत्र से खूब खेलो-खूब बढ़ो योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जिलों को खेल प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह होगी कि इसके लिए बजट भी निदेशालय ही देगा।
योजना के अंतर्गत देवरिया जिले को जूनियर स्तर पर एथलेटिक्स बालक-बालिका और क्रिकेट बालक की मेजबानी मिली है। इस जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले साल एक से 15 फरवरी के बीच होगा। गोरखपुर जिला हॉकी और वॉलीबॉल बालक वर्ग, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स बालक-बालिका वर्ग की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों एवं जिलों को भी विभिन्न खेल आवंटित कर दिए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरुणेेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि निदेशालय की ओर से पहली बार खूब खेलो-खूब बढ़ो योजना शीर्षक से यह प्रतियोगिता फरवरी माह में आयोजित होगी। मंडल के चारों जिलों को आवंटित खेलों की सूचना भेज दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों के अलावा गोरखपुर और देवरिया को प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए बजट भी विभाग ने आवंटित कर दिया गया है। संबंधित खेलों के जूनियर स्तर के खिलाड़ी अपनी तैयारी बेहतर रखें ताकि दमदारी से इसमें अपना खेल कौशल दिखा सके। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को निदेशालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।