फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अखिलेश खत्म करेंगे मोदी मैजिक: रामगोविंद

अखिलेश खत्म करेंगे मोदी मैजिक: रामगोविंद

Fri, 22 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश खत्म करेंगे मोदी मैजिक: रामगोविंद
बघौचघाट में रामगोविंद चौधरी का कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और अधिकारी बेलगाम हैं। उपचुनाव के नतीजों से जाहिर है कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है। अखिलेश-माया की जोड़ी वर्ष 2019 के चुनाव में मोदी मैजिक को पूरी तरह खत्म कर देगी। वह शुक्रवार को पकहां गांव में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। यहां प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

समारोह में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक में रामगोविंद चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अखिलेश नाम की सुनामी में मोदी सरकार बह जाएगी। बसपा से समझौता गरीबों-असहायों की मदद के लिए हुआ है। सपा-बसपा का लक्ष्य गरीबों की मदद करना है। दोनों दलों के साथ आने से भाजपा की चिंता दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास ठप हो गया है। नहरों में पानी नहीं है, किसानों को समय से बीज खाद भी नहीं मिल रही है। विधानसभा में किसी भी मुद्दे पर मुख्यमंत्री बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 चुनाव को मिशन बनाकर लड़ने का निर्देश दिया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का पथरदेवा, मलसी, मदीना बाजार, बघौचघाट, पकहा में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, अजय यादव, मंजूर हसन, रामजी यादव, अभय यायव, झम्मन शाही, ध्रुव शाही, वशिष्ठ यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर मेें हुआ जगह-जगह स्वागत
देवरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान बेचूलाल चौधरी, दीनानाथ चौधरी, इम्तियाज अंसारी, धीरेंद्र यादव आदि ने पिछड़ी जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। स्वागत करने वालों में हृदयानंद जायसवाल, दीनानाथ चौधरी, मुराद अली बेग, धीरेंद्र, लालमन यादव आदि मौजूद रहे। उधर, कसया ओवरब्रिज के पास व्यास यादव के नेतृत्व में सयुस के जिला सचिव अर्जुन यादव, जगदीश यादव, रामखेदू यादव, अहमद खालिद, कमलेश विश्वकर्मा, परमेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed