{"_id":"5b0d85aa4f1c1bb16e8b5315","slug":"191527612842-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विद्या मंदिर के आदित्यनाथ सीबीएसई 10 वीं के जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विद्या मंदिर के आदित्यनाथ सीबीएसई 10 वीं के जिला टॉपर
Updated Tue, 29 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
पीएन एकेडमी स्कूल के छात्राओ ने अच्छा अंक आने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित होते ही परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के आदित्यनाथ यादव 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर बने हैं। वहीं देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आदर्श तिवारी ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे एवं सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के कौस्तुभ पाठक, ऋषभ देव कुंवर और नवजीवन मिशन स्कूल के धीरज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से 96.6 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। लड़कियों में डीएसएस की इशिका अग्रवाल ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
जनपद के करीब तीन दर्जन सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में इस बार तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 90 प्रतिशत से अधिक छात्र सफल घोषित किए गए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर के आदित्यनाथ यादव ने 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले का मान बढ़ाया है। देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आदर्श तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी निवासी रामगुलाम टोला ने दूसरा व सरस्वती विद्या मंदिर के कौस्तुभ पुत्र एडवोकेट राधेश्याम पाठक, ऋषभदेव एवं नवजीवन के धीरज गुप्ता पुत्र कुबेर गुप्ता निवासी भटवलिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कियों में जिले में पहले स्थान पर आईं मोहन रोड के हैंडलूम व्यापारी मनोज अग्रवाल की पुत्री डीएसएस स्कूल की इशिका अग्रवाल ने बताया कि पढ़ने के कोई घंटे तो नहीं निर्धारित किया था, जब मन किया तभी पढ़ाई की। जो भी विषय पढ़ते थे फोकस तरीके से। इंजीनियरिंग में कॅरियर बनाने की इच्छुक इशिका सेल्फ स्टडी पर ज्यादा जोर देती हैं। डीएसएस की प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा ने बताया कि उनके स्कूल से 214 छात्रों ने 10 वीं की परीक्षा दी थी। 95 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। 22 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि उनके यहां से पंजीकृत 490 छात्रों में 487 परीक्षा में शामिल हुए और कुल 478 छात्र पास हुए हैं। सात छात्रों ने तो एक विषय में पूरे के पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। आगे भी उनके यहां के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर देश व प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
आईएएस बनना चाहता है आदित्यनाथ
ठेकेदार राजप्रताप यादव एवं गृहिणी दुर्गावती देवी के पुत्र आदित्यनाथ सिविल सर्विस में जाकर लोगों से सीधे जुड़कर उनके दुख-दर्द को दूर करने में सहायक बनना चाहते हैं। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े आदित्यनाथ की दादी फूलमती देवी गड़ेर के एक विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। घर से ही मिले पढ़ाई-लिखाई के बेहतर माहौल ने उन्हें भी कुछ नया करने को प्रेरित किया। हालांकि जिला टॉप करने की बात उन्होंने नहीं सोचा था। गणित में पूरे 100 अंक पाने वाले आदित्यनाथ ने बताया कि प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई के लिए पर्याप्त है। जो टॉपिक लेकर बैठते थे, जब तक वह पूरा समझ नहीं लेते, उठते नहीं थे। याद करने की बजाय सवालों की प्रैक्टिस करने पर ज्यादा ध्यान दिया। गणित को सरल विषय मानते हुए कहा कि हर परीक्षार्थी के लिए खुद पर विश्वास करना सबसे ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
बिना कोचिंग पढ़कर पाया दूसरा मुकाम
दो भाई बहन में सबसे बड़े और इंजीनियर बनने की चाहत रखने वाले डीएसएस के आदर्श तिवारी ने बताया कि स्कूल बढ़िया हो तो कोचिंग की जरूरत ही नहीं है। स्कूल में ही इतनी पढ़ाई हो जाती है। चार से पांच घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की जाए तो यह पर्याप्त है। हां बीच में 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। उनका मानना है कि कोचिंग करने से सेल्फ स्टडी का मौका कम मिल पाता है। हाईस्कूल की परीक्षा में सेल्फ स्टडी पर ही ज्यादा फोकस हो तो अच्छे अंक मिलने के चांस ज्यादा है।
बेसिक पर दिया ध्यान तो मिली तीसरी रैंक
जिले में तीसरे स्थान पर आए एवं आईएएस बनने का सपना लिए हुए तथा स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाले कौस्तुभ पाठक पुत्र राधेश्याम पाठक निवासी सजांव लार ने बताया कि प्रतिदिन छह घंटे की पढ़ाई जरूरी है। सबसे आवश्यक यह है कि जो पढ़ रहे हैं, उसका कांसेप्ट क्लीयर हो। उदाहरण के साथ बेसिक पर ध्यान अधिक रहे। उन्हें मैथ व साइंस पढ़ना सबसे ज्यादा पसंद है और इंटर व स्नातक में इन्हीं विषयों को लेंगे। वहीं भटवलिया के धीरज गुप्ता ने बताया कि सेल्फ स्टडी पर ध्यान तो दिया लेकिन मैथ व साइंस के लिए कोचिंग के साथ ही इंटरनेट की भी मदद ली। प्रतिदिन दो घंटे की पढ़ाई लगातार अपडेट रहकर किया।
इन स्कूलों का प्रदर्शन भी रहा सराहनीय
देवरिया। शहर के सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों में 10वीं की परीक्षा में इस बार देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नवजीवन, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास का प्रदर्शन अन्य स्कूलों की अपेक्षा बेहतर रहा। पीडी एकेडमी कतरारी रोड के दिलीप यादव, ज्योति चौहान, बीएन एकेडमी के पंकज जायसवाल, जन्नत अंसारी, बीएन एकेडमी के पंकज जायसवाल, आरबीटी के युवराज सिंह, आर्यन गुप्ता, समीर सिंह, धीरज यादव, आशुतोष मिश्रा, एवाईटी की लक्ष्मी वर्मा, दिव्या राय, ज्योति यादव, रिया कुशवाहा, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी के सचिन व चिराग वर्मा, पीएन एकेडमी की संजना जैसवाल, होली एंजल्स पब्लिक स्कूल के अरमान अंसारी, सूर्या एकेडमी के रौनक शर्मा, वसू पांडेय, सनबीम स्कूल के आकर्ष उपाध्याय, इरशाद अब्बास, स्निग्धा सिंह, अनमोल मिश्रा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
सीबीएसई परीक्षा...इनसेट
जिले में सीबीएसई बोर्ड के स्कूल - 30
10वीं में रहे परीक्षार्थियों की संख्या- करीब 3000
पास होने छात्रों का प्रतिशत - 90 प्रतिशत से अधिक