फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मंत्री का करीबी बता डॉक्टर से किया बदसलूकी

मंत्री का करीबी बता डॉक्टर से किया बदसलूकी

Sun, 13 Aug 2017 05:03 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
मंत्री का करीबी बता डॉक्टर से किया बदसलूकी
देवरिया। जिला महिला अस्पताल में महिला डॉक्टर से एक तीमारदार ने गार्डों के सामने बदसलूकी किया। इससे आहत महिला डॉक्टर रो पड़ी और नौकरी से इस्तीफा देने की बात कहने लगी। काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के आने की सूचना पर वह भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने घर वालों और डॉक्टर से मामले की जानकारी लिया।
विज्ञापन

परसौनी गांव निवासी प्रमोद राय के घर की किसी महिला का प्रसव जिला महिला अस्पताल में हुआ है। रविवार को बाल रोग चिकित्सक डॉ. मंजरी मिश्रा की ड्यूटी थी। सुबह करीब 11 बजे महिला डॉक्टर राउंड पर थी। प्रमोद ने बच्चे के बारे में पूछा और डॉक्टर ने बता दिया। अचानक इमरजेंसी केस आने पर महिला डॉक्टर वहां से चल दी। इस पर वह आग बबूला हो गया और महिला डॉक्टर से झगड़ते हुए इमरजेंसी कक्ष तक आया। सुरक्षा में लगे गार्डों के सामने सत्ता पक्ष के एक मंत्री का धौंस देते हुए महिला डॉक्टर से बदसलूकी किया और लोगों की भीड़ जुट गई। महिला डॉक्टर रोने लगी और एसपी को फोन कर इसकी सूचना दिया। यह देख मंत्री का करीबी बताने वाले भाग निकला। मौके पर मायफोर्स के साथ पहुंचे एसआई परमाशंकर यादव वार्डों में पहुंचकर मामले की जानकारी लिए और उसके घर की प्रसूता सारिका से प्रमोद के बारे में पूछताछ किया। इसके बाद वह महिला डॉक्टर के पास आकर बात किए और चले गए। महिला डॉक्टर ने इसकी सूचना सीएमएस को भी दिया। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर फोर्स गई थी। बदसलूूकी करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed