{"_id":"598c9c354f1c1b2b038b4758","slug":"191502387253-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध व्यवसायियों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध व्यवसायियों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। घाघरा के पानी में ऊफान को देखते हुए गुरुवार की दोपहर से पानी के रास्ते होने वाले आवागमन को बंद कर दिया गया। इसके विरोध में दियारा क्षेत्र से आए दुग्ध व्यवसायियों ने थाना घाट मार्ग सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
घाघरा के जलस्तर में इजाफा से नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे पीडब्ल्यूडी की ओर से संचालित जुगाड़ू नाव गुरुवार की दोपहर से बंद कर दिया गया। परिसयां और विशुनपुर देवार से आए दुग्ध व्यवसायियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्टीमर चलाने की मांग की। शाम को वापसी के दौरान घाट पर व्यवस्था न होने पर दुग्ध व्यवसायी और राहगीर शाम चार बजे थाना घाट मार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस हस्तक्षेप से किसी तरह आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ, लेकिन भीड़ थानेदार से समय से घर पहुुंचने के लिए नाव चलवाने की मिन्नत कर रहे थे। बात बनता न देख दुग्ध व्यवसायी और अन्य बड़हलगंज के रास्ते घर गए। प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि जलस्तर बढ़ जाने से विभाग ने नाव संचालन बंद करा दिया है।