{"_id":"597635054f1c1ba4738b48ba","slug":"191500919045-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरकुलवा के दो गांवों के दो घरों से 44 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरकुलवा के दो गांवों के दो घरों से 44 लाख रुपये की चोरी
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के दो गांव के दो घर से 44 लाख रुपये की चोरी हुई है। सुबह जानकारी होने पर परिवारवालों के होश उड़ गए। दोनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
मुंडेरा बाबू गांव के तहसीलदार राव के परिवार के लोग प्रतिदिन की भांति रविवार की रात को भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। रात के किसी समय चोर पीछे से खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंच गए। चोरों ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखे 42 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी सुबह जगने के बाद हुई। परिवारवालों ने बताया कि पूरे परिवार का गहना तिजोरी में रखा था। दूसरी घटना इलाके के ही लक्ष्मीपुर गांव की है। गांव निवासी रतन द्विवेदी का परिवार गोरखपुर गया था। घर में ताला बंद था। रविवार की रात को चोर उनके घर के मेन दरवाजा से घुस गए और दो लाख रुपये कीमत के सामान और अन्य सामान चुरा ले गए। अगल-बगल के लोगों ने सुबह दरवाजा खुला देखा तो फोनकर रतन को जानकारी दी। वह लौटकर आए तो देखा की दो लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ शशांक शेखर राय का कहना है कि तहरीर मिली है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।