फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   स्टाफनर्स और एएनएम की तैनाती के लिए हो रही वसूली

स्टाफनर्स और एएनएम की तैनाती के लिए हो रही वसूली

Fri, 05 Apr 2019 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
स्टाफनर्स और एएनएम की तैनाती के लिए हो रही वसूली
स्टाफनर्स व एएनएम की तैनाती को हो रही वसूली
विज्ञापन

- एनएचएम के तहत शासन से संविदा पर हुआ है चयन
- एक माह से तैनाती के लिए कार्यालय का काट रहे चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बाबुओं की कार्यशैली को लेकर सीएमओ कार्यालय अक्सर चर्चा में रहता है। एनएचएम के तहत चयनित हुई स्टाफ नर्स और एएनएम की तैनाती में पैसे की मांग हो रही है। पैसे नहीं देने वालों को समय का अभाव बताकर टाल मटोल बाबू कर रहे हैं। विभाग में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू खुद को किसी अफसर से कम नहीं आंकते हैं। इनके लिए नियम व कानून कोई मायने नहीं रखता। ऊंची रसूख रखने वाले बाबू इतने प्रभावशाली हैं कि विभागीय अफसर भी इनके खिलाफ बोलने से कतराते हैं। एनएचएम के तहत जिले में 30 स्टॉफ नर्स और 180 एएनएम का चयन संविदा पर शासन से हुआ है। सीएचसी और पीएचसी पर इनकी तैनाती होनी थी। चार मार्च को इनकी सूची सीएमओ कार्यालय को मिल गई। उसी दिन से तैनाती के लिए सीएमओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 20 से 30 हजार रुपये तैनाती के नाम पर वसूला जा रहा है। नहीं देने वालों को समय अभाव बताकर टाल मटोल हो रहा है। इसकी शिकायत सीएमओ तक भी पहुंची, लेकिन काई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग में तैनाती के लिए रकम वसूली की चर्चाएं जोरों पर है। बाबूओं की मिलीभगत से स्टेशनरी व भोजन के टेंडर नियम को दरकिनार कर चहेते फर्म को कर दिया गया था। मामला डीएम तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई और टेंडर निरस्त हुआ था। इस बाबत सीएमओ डॉ.धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च का महीना होने के कारण समयाभाव था। इसलिए स्टॉफ नर्स और एएनएम की तैनाती अधर में लटकी है। कुछ स्टॉफ नर्स और एएनएम की तैनाती की गई है। तैनाती के लिए रकम की मांग का मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत की गोपनीय जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed