फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पदयात्रा में बताई सरकार की उपलब्धियां

पदयात्रा में बताई सरकार की उपलब्धियां

Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पदयात्रा में बताई सरकार की उपलब्धियां
भाजपा के पैदल यात्रा को टाउनहाल से सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर भाजपा की 15 दिवसीय पदयात्रा का शनिवार को आगाज हुआ। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकली पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में घूमकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। सदर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा का शुभारंभ टाउनहॉल मैदान से विधायक जन्मेजय सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इसके पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक ने कहा कि सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलने के लिए इस पदयात्रा का शुभारंभ हो रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यह पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें शामिल होकर नगर का कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड के हर घर तक जाएगा। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र संयोजक प्रेम अग्रवाल, जिला संयोजक नवीन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, प्रमोद शाही, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, विंदेश पांडेय, अभिजीत उपाध्याय, रीतावली पांडेय, मंजू मिश्र, यशोदा देवी, रेनू देवी, महेंद्र राय आदि रहे। वहीं, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर में विधायक कमलेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, संजय राव, राजेंद्र मल्ल ने, विधानसभा पथरदेवा के तरकुलवा में ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, अजय शाही, श्रीनिवास मणि ने, विधानसभा रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर परिसर में राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, सीपी सिंह, अजय उपाध्याय ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


बरहज में विधायक के नेतृत्व में निकली पदयात्रा
बरहज। अटल तिराहे से विधायक सुरेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। यात्रा तहसील, पैना, बस स्टेशन और थाना मार्ग से होकर पार्टी कैंप कार्यालय पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने किसानों के फसलों के समर्थन मूल्य, युवाओं के लिए पढ़ाई सुविधा, महिलाओं के सम्मान, पेयजल, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास आदि योजनाओं से अवगत कराया। विधायक ने कहा कि सरकार स्वच्छता को लेकर अभियान चला रही है। सरकार की योजनाएं आम जनता की खुशहाली का जरिया बनी हैं। इस दौरान दीपक मिश्र, कृष्णमोहन पाठक, राजन सिंह, सचिन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कन्हैया तिवारी, सतीश, शिवसहाय, शंभू, कुुश भगत, जितेंद्र सोनी, विपुल दूबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed