{"_id":"5bfec65dbdec2241836bae2a","slug":"181543423581-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान निलंबित, कोटेदार से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान निलंबित, कोटेदार से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कोटे की दुकान निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण
तीन माह का बेच दिया एमडीएम का राशन
एसडीएम की जांच में मिली गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बांकी गांव का कोटेदार ने तीन माह एमडीएम का राशन बेच दिया और केरोसिन का तेल भी कार्डधारकों को नहीं वितरण कर रहा है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच हुई तो शिकायत सहीं मिली। एसडीएम ने अनियमितता मिलने पर दुकान निलंबित कर 15 दिन के अंतर कोटेदार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। बांकी गांव के कोटेदार की मनमानी से कार्डधारक परेशान थे। समय से राशन, केरोसिन कार्डधारकों को नहीं दिया जा रहा था। विरोध करने पर कोटेदार मारपीट पर उतारू हो जाता था। इससे ग्रामीण उसकी शिकायत से बचते थे। पिछले दिनों ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत में कोटेदार पर जुलाई, अगस्त, सितंबर के एमडीएम का राशन बेचने व वितरण में मनमानी का आरोप लगाया था। सदर एसडीएम रामकेश यादव की जांच में पाया गया कि प्रधान अपने खर्चे से तीन माह तक राशन खरीद कर एमडीएम बनवाया है। 40 से अधिक कार्डधारकों ने कोटेदार पर मनमानी करने और केरोसिन नहीं देने का आरोप लगाया। इसके अलावा अभिलेखों में गड़बड़ी मिली। कोटे की दुकान को निलंबित करते हुए खोराराम ग्राम पंचायत में इसे संबद्ध कर दिया गया। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि जांच में अनियमितता मिलने पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है।