{"_id":"5a1853ea4f1c1b8b688b4af9","slug":"181511543786-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान की तैयारियां पूरी, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान की तैयारियां पूरी, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस लाइंस में आयोजित बैठक में उपस्थित पुलिस विभाग के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पांच स्थानों से नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां सुबह 7.30 बजे से रवाना होंगी। शुक्रवार को चुनाव प्रेक्षक प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने अफसरों के साथ बैठक कर की। निकाय चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए चेताया और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली।
देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज से नगर पालिका देवरिया के अलावा रामपुर कारखाना, बरियारपुर, गौरीबाजार नगर पंचायत के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज से लार, मझौलीराज, भटनी और सलेमपुर, भाटपाररानी व बरहज तहसील तथा रुद्रपुर के सतासी इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टिंयां शनिवार को बूथों के लिए रवाना होंगी। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि समय से रवानगी स्थल पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। चुनाव प्रेक्षक प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने कहा संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रहेगी। ऐसे बूथों की वीडियोग्राफी जरूर कराई जाएगी। सभी अफसरों को मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना है। बूथों तक जाने में पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका अफसर ख्याल रखेंगे। वहीं उप निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने देर शाम को सभी नगर पंचायत और नगर पालिका के आरओ के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।