{"_id":"59eb7f244f1c1b65548b87d2","slug":"181508605732-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 हजार रुपये काउण्टर से जबरन निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 हजार रुपये काउण्टर से जबरन निकालने का आरोप
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापपुर। जबरन कपड़े की दुकान में दाखिल हुए बदमाशों ने 53 हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बनकटा थानाक्षेत्र के बासोपट्टी गांव निवासी बृजबिहारी सिंह की प्रतापपुर बाजार में कपड़े की दुकान है। दीवाली की रात को करीब आठ बजे दुकानदार दुकान में पूजा की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पड़ोस का एक दबंग युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में दाखिल हुआ। दुकानदार अभी कुछ समझ पाता कि युवक उसकी पिटाई करने लगे और काउंटर में रखा 53 हजार रुपये लेकर भाग गए। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकान बंद हो गई। दुकानदार ने लूट की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार को दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। एसओ एके ओझा ने बताया कि एक व्यक्ति नशे में अपने साथियों के साथ मनबढ़ई की है। उसे गिरफ्तार किया गया है। दुकान से रुपये लूटने का आरोप गलत है।