{"_id":"59c2a3a24f1c1b29688b5976","slug":"181505928098-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने वृद्ध के झोले से उड़ाया 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्कों ने वृद्ध के झोले से उड़ाया 50 हजार रुपये
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला पंचायत सभागार से एक वृद्ध के झोले में रखा 50 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा लिया। जानकारी होने पर वृद्ध ने खोज शुरू की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मामला बुधवार की दोपहर का है।
सदर कोतवाली के अहीर परसिया गांव के श्रीकृष्ण बुधवार को सुभाष चौक स्थित यूनियन बैंक की शाखा से रुपये निकालने आए थे। 50 हजार रुपये लेकर उन्होंने झोले में रख लिया और पैदल ही पोस्ट ऑफिस के पास पहुंचे। एक किताब की दुकान पर कुछ खरीदे और आगे बढ़कर जिला पंचायत में चले गए। इसी दौरान एक युवक पहुंचा और फूफा कहकर नमस्ते किया। जब श्रीकृष्ण ने पहचानने से इनकार किया तो उसने कहा कि बुआ बहुत नाराज हैं और यहीं आई हैं। इस पर श्रीकृष्ण को विश्वास हो गया। वह युवक के साथ जाने लगे, तभी पीछे से एक युवक आया और कहा कि झोले में बम तो नहीं है। उसने झोले की तलाशी लेनी शुरू की और इसी दौरान उसमें रखा रुपये निकाल लिया और भाग गया। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।