{"_id":"599483074f1c1b8f4e8b46d1","slug":"181502905095-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से नाराज बहनों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से नाराज बहनों ने दी जान
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मां की डांट से नाराज सगी बहनें ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद गांववालों की भीड़ रेलवे लाइन पर जुट गई। लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान गांव निवासी नंदिनी और दुर्गा स्वतंत्रता दिवस के दिन मंगलवार को कॉलेज जाने को तैयार हुईं। मां ने कॉलेज में नामांकन नहीं होने की बात कहते हुए कॉलेज जाने से मना कर दिया। मां की यह बात बेटियों को नागवार लगी और बभनी के समीप रेलवे लाइन पर पहुंच गईं। उधर से गुजर रही मालगाड़ी के सामने दोनों कूद गईं। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने युवतियों की पहचान कर घरवालों को सूचना दी। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर जुटे लोगों में प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की चर्चा है, लेकिन घरवाले इससे इनकार कर रहे हैं। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।