{"_id":"598b47bd4f1c1bfd3e8b45ad","slug":"181502300093-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुठनी में एक लाख पचीस हजार रूपए के शराब के साथ ड्राइबर व स्कार्पियो बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुठनी में एक लाख पचीस हजार रूपए के शराब के साथ ड्राइबर व स्कार्पियो बरामद
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। गुठनी पुलिस श्रीकरपुर चेकपोस्ट से 1935 बोतल देशी शराब सहित स्कार्पियो चालक पकड़ा गया। बरामद शराब की कीमत एक लाख पच्चीस हजार रुपये बताई जा रही है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
गुठनी मेहरौना रोड पर एसआई राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात गश्त कर रहे थे। मेहरौना यूपी की ओर से आ रहे स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया। स्कार्पियो चालक गाड़ी रोकने की बजाए तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने ओवरटेक कर गुठनी-मेहरौना रोड पर गोहरूआ के पास गाड़ी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने बताया कि ड्राइवर ने बताया कि लार बाजार से शराब लेकर सीवान में सोनू सिंह के यहां जा रहा था। उसकी पहचान यूपी के मऊ, घोषी थाना के कारीसाथ गांव निवासी सुभाष के रूप में हुई। पकड़ी गई स्कार्पियो का मालिक भी वही है। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।