{"_id":"594d48984f1c1bca348b4658","slug":"181498237080-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डाट पर बेटे ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डाट पर बेटे ने खुदकुशी की
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। पिता की डांट बेटे को इतनी नागवार लगी कि गुस्से में फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह कमरे में छत की कुंडी से लटकती हुई लाश को देख घरवाले दंग रह गए। दरवाजे पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घरवालों ने लाश का दाह संस्कार कर दिया।
तहसील वार्ड का 19 वर्षीय युवक पिता के साथ मिठाई की दुकान पर काम करता था। किसी बात को लेकर गुरुवार की रात बेटे को डांट दिया और काम करने की बात कही। इस बात पर पिता-पुत्र में कुछ कहासुनी हुई। इससे नाराज युवक रात को छत की कुंडी में फंदा लगा खुदकुशी कर ली। रात को इसकी जानकारी घरवालों को नहीं हुई। सुबह कमरे में युवक का लटकती हुई लाश देखकर महिलाओं में कोहराम मच गया। दरवाजे पर आए लोगों की मदद से लाश को उतारा गया। घरवाले लाश को लेकर दाह संस्कार के लिए चले गए। परिजनों ने सरयू नदी तट पर युवक का दाह संस्कार कर दिया गया। युवक की आत्महत्या को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि अलविदा की नमाज कराने में पुलिस व्यस्त थी। ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।