{"_id":"571d0bdf4f1c1b967f8b53e5","slug":"18-districts-demanded-answers-from-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जिलों के डीएम से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जिलों के डीएम से मांगा जवाब
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले माह हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मेलन के दूसरे सत्र में कई जिलों के डीएम के अनुपस्थित होने पर शासन खफा है। शासन ने देवरिया समेत 18 जिलों के डीएम को पत्र लिखकर इसे खेदजनक बताते हुए तत्काल जवाब मांगा है।
18 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सचिवालय लखनऊ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ था। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में पहले ही सभी जिलाधिकारियों को ब्यौरा उपलब्ध कराया गया था। ताकि सभी डीएम पूर्व तैयारी के साथ निर्धारित समय और स्थान पर स्वयं मौजूद रहें ।
सम्मेलन में मध्याह्न भोज के बाद द्वितीय सत्र शुरू हुआ। जिसमें अधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की गई। पता चला कि द्वितीय सत्र में देवरिया, आजमगढ़, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, झांसी, ललितपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अमेठी, अमरोहा, संभल, रामपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, सीतापुर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर के डीएम के हस्ताक्षर नहीं है। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के सचिव आलोक कुमार ने बताया है कि इससे स्पष्ट होता है कि द्वितीय सत्र में 18 जिलों के डीएम अनुपस्थित रहे, जोकि अत्यंत खेदजनक है। सचिव ने उनसे तत्काल जवाब उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि मुख्य सचिव को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके।