फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भारत भूषण अध्यक्ष और विजय सेन बने मंत्री

भारत भूषण अध्यक्ष और विजय सेन बने मंत्री

Tue, 13 Feb 2018 11:22 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
भारत भूषण अध्यक्ष और विजय सेन बने मंत्री
सदर तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को हुआ। इसमें भारत भूषण गुप्ता अध्यक्ष और विनोद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी हुए। पूरे दिन तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। लगातार दूसरी बार भारत भूषण अध्यक्ष चुने गए हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष विपिन बिहारी मणि त्रिपाठी और चुनाव अधिकारी महेंद्रदेव सिंह व सदस्यों के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए नर्वदा चौहान, भारत भूषण गुप्ता, जुम्मादीन और प्रमोद ने आवेदन किया था। इसमें कुल 124 मत पड़े। भारत भूषण गुप्त 50 मत पाकर विजयी हुए। नर्वदा चौहान को 39, प्रमोद कुमार को नौ और जुम्मादीन को 24 मत मिले। दो मत अवैध रहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 124 मत पड़े। इसमें विनोद सिंह को 78 मत पाकर विजयी हुए। मस्तराज सिंह को 45 मत मिला। एक मत अवैध पाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष विजय कुमार, मंत्री विजय सेन यादव, संयुक्त मंत्री राजाराम प्रसाद, कोषाध्यक्ष विद्यासागर, आडिटर जीतेंद्र लाल गुप्ता निर्विरोध विजयी घोषित हुए। अवधेश शर्मा, गिरीश नारायण तिवारी, नजीर अहमद, बेचू चौहान आदि को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया। इस दौरान रमाशंकर मिश्र, कमल मणि त्रिपाठी, मंगल जायसवाल, गिरीश नारायण तिवारी, अवधेश कुमार, सिकंदरलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed