फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

Thu, 21 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के औराचौरी ढाले पर ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह औराचौरी गांव के लोग टहलने के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए थे। रेल लाइन पर महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की। आसपास के गांव के लोगों को बुलवा गया था, लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र 30 साल के आसपास होगी। यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि महिला आसपास के ही किसी गांव की होगी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि औराचौरी के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला है। वह ट्रेन से ही कटी है। वह गर्भवती है। पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान होने पर ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed