फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाढ़ खंड विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी

बाढ़ खंड विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी

Mon, 06 Nov 2017 11:49 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 06 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ खंड विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी
money
बाढ़ खंड में परिचालक की नौकरी देने का झांसा देकर एक कर्मचारी ने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर महिला पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद जालसाज ने एक लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी चार लाख रुपये नहीं दिए। अब महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। बघौचटघाट थाने के मलवाबर गांव की पुष्पा देवी पत्नी जगदीश कुशवाहा एक साल पहले बरहज निवासी बाढ़ खंड कुशीनगर में तैनात एक कर्मचारी के संपर्क में आई। कर्मचारी ने महिला को झांसे में लेकर बाढ़ खंड में परिचालक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए। छह माह बीतने के बाद महिला ने कर्मचारी पर दबाव बनाया तो एक नियुक्ति पत्र दिखाया और साहब के हस्ताक्षर नहीं होने की बात कही। एक माह बाद महिला ने इसकी शिकायत बघौचघाट पुलिस से की तो पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लिया। पुलिस के सामने हुई पंचायत में कर्मचारी ने एक लाख रुपये वापस किया और बाकी चार लाख वापस करने के लिए एक माह का समय मांगा, लेकिन अभी तक रकम वापस नहीं की है। सोमवार को पुष्पा देवी एसपी से मिलकर रकम वापस कराने की मांग की है। एसपी ने बघौचघाट पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed