फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिला अस्पताल का बेड फुल्,फर्श पर मरीज

जिला अस्पताल का बेड फुल्,फर्श पर मरीज

Wed, 04 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का बेड फुल्,फर्श पर मरीज
देवरिया। मरीजों की बढ़ती संख्या से जिला अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ओपीडी में आने वाले रोगियों को जहां बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं बेड खाली नहीं होने के कारण मरीजों को फर्श पर लेट रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा परेशान है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार एक डॉक्टर को ओपीडी में सिर्फ 50 मरीज देखने का सीमा तय किया गया है। ताकि डॉक्टर मरीजों की पूरी बात सुन सके और बेहतर इलाज मिले। लेकिन मरीजों की संख्या में इजाफा होने से डॉक्टरों की मुसीबत बढ़ गई है। बुधवार को 2300 से अधिक मरीजों ने इलाज के लिए पर्ची कटाया था। ओपीडी में बैठे डॉक्टरों से दिखाने के लिए लोग परेशान नजर आए। बभनी गांव निवासी हरिलाल का बेटा राहुल का पैर फ्रैक्चर था। उसे लेकर सुबह नौ बजे से आए थे। लेकिन 12 बजे तक उनका नंबर नहीं आया था। वह कतार में लगे थे। पकड़ी बाजार के देवपार गांव की पुतनी देवी, संगीता, रामकृपाल आदि लोग तीन घंटे से कतार में लगे थे। इसके अलावा जिला अस्पताल में 230 बेड है, जो एक सप्ताह से भरा हुआ है। बच्चों के वार्ड में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया गया है। बेड नहीं मिलने के चलते मरीजों को मजबूरी में फर्श पर लेटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में बेड का नहीं हुआ विस्तार
देवरिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड जब से शुरू हुआ तभी से आठ बेड हैं। जबकि इमरजेंसी केस ज्यादा यहां आते है। इमरजेंसी में बेड के विस्तार के लिए लोगों ने कई बार मांग उठाया। लेकिन बेड नहीं बढ़ा। इसके ेचलते मरीजों को बेड के अभाव में फर्श पर लेटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में नहीं है टीटी का इंजेक्शन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को टीटी का इंजेक्शन बाहर से खरीदना पड़ता है। दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के लिए यह इंजेक्शन अनिवार्य है। फ्रीजर के अभाव में इंजेक्शन की उपलब्धता नहीं होने की बात स्वास्थ्यकर्मी बता रहे हैं, जबकि सीएचसी व पीएचसी केंद्रों पर इंजेक्शन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed