{"_id":"59c3f7034f1c1b1c688b5e35","slug":"171506014979-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कारखाना में 9वीं की छात्रा से रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कारखाना में 9वीं की छात्रा से रेप का प्रयास
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 9वीं की छात्रा से खेत में खींचकर रेप का प्रयास किया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद भी रामपुर कारखाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। थक-हारकर पीड़ित की मां ने गुरुवार को डीएम और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित की मां ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवक बेटी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और रेप का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने पर कुछ लोग दौड़कर पहुंचे। इसके बाद आरोपी धमकी जान से मारने की देते हुए भाग गए। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। पीड़ित की मां ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही गांव में पहुंचकर कोई जानकारी ली। गुरुवार को पीड़ित छात्रा मां के साथ डीएम और एसपी से शिकायत करने पहुंची। डीएम को शिकायती पत्र देकर पूरी बात बताई और कहा कि रामपुर कारखाना पुलिस इस मामले में केस नहीं दर्ज कर रही है। डीएम सुजीत कुमार ने एसपी देवरिया को मामले में केस दर्ज कराने का आदेश दिया।