{"_id":"59c3f6284f1c1b2e688b5ddd","slug":"171506014760-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी चुनाव
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही छात्रनेता चुनावी अखाड़े में समीकरण बनाने में जुट गए हैं। उम्मीदवारों की जीत तय करने में छात्राओं की अहम भूमिका होगी।
छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न पदों पर छात्र नेता मतदाताओं को सहेजने में लग गए हैं। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए लव सोनकर, शाश्वत प्रताप सिंह, अनिकेत जायसवाल और सुनील यादव, महामंत्री पद के लिए अजीत पटेल, मुकेश भारती, विकास वर्मा और शुभम तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव और विष्णु पांडेय आदि छात्र नेताओं के नाम सामने आए हैं। महाविद्यालय में करीब तीन हजार छात्र अध्ययनरत हैं। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं की संख्या अधिक है। लोगों का कहना है कि पिछली बार 2100 वोट पड़े थे। इस बार के चुनाव में छात्राएं उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगी।
पर्चा दाखिला 23 को
चुनाव अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश पांडेय ने बताया कि 22 सितंबर को 11 से एक बजे तक पर्चा वितरण, जबकि पर्चा दाखिला 23 और वापसी 25 सितंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच और वैद्य प्रत्याशियों की घोषणा 25 सितंबर को किया जाएगा। चुनाव की तैयारी को लेकर तीन अक्टूबर को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। जबकि चुनाव चार अक्टूबर आठ से एक बजे तक, मतगणना दो बजे से और चुनावी परिणाम की घोषणा मतगणना के बाद किया जाएगा।